सीमा के निकट विस्फोट, बीएसएफ अधिकारी शहीद, 3 घायल (लीड-2)
तंवर पाकिस्तान की ओर से हो रही कथित घुसपैठ की पुष्टि के लिए जम्मू से 45 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बलाड चौकी के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उसी समय उनके वाहन को शक्तिशाली विस्फोट से उड़ा दिया गया।
अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से रविवार रात घुसपैठ की खबर आई थी। आशंका इस बात की है कि विस्फोटक रविवार रात ही लगाया गया था।
विस्फोट में तंवर के सुरक्षाकर्मी शाम लाल और संजय कुमार एवं चालक घायल हो गए जिन्हें यहां के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद बीएसफ ने सीमा से लगे इलाकों में बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए संबंधित उपकरणों के साथ सुरक्षा बल के कुछ दलों को भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications