स्कूलों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान में विशेष शाखा गठित
मलकंद के पुलिस उप महानिरीक्षक मोहम्मद इदरीस खान ने सोमवार को 'द न्यूज' से कहा, "मलकंद के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने एसएसएसडब्ल्यू का गठन किया है।"
एक निरीक्षक इस शाखा का नेतृत्व करेगा। निरीक्षक के नीचे दो उप-निरीक्षक, चार सहायक उप-निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मचारी काम करेंगे। ये सभी स्वात के शैक्षिक संस्थानों में सुरक्षा-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
खान ने कहा, "जीवन सामान्य हो रहा है। स्वात में सिनेमाघर दोबारा खुल गए हैं और लोग वहां फिल्में देख सकते हैं। नाइयों ने भी अपनी दुकानें दोबारा शुरू कर दी हैं जबकि महिलाएं मलकंद के स्वात व अन्य जिलों के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में बेखौफ आ जा सकती हैं।"
मलकंद में शिक्षा आतंकवाद की बहुत बड़ी शिकार है। पिछले कुछ वर्षो में अकेले स्वात के करीब 200 स्कूलों को आतंकवादियों ने नष्ट कर दिया है। इनमें से ज्यादातर स्कूल लड़कियों के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications