मुलायम ने कल्याण से पल्ला झाड़ा

Mulayam Singh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा)के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता कल्याण सिंह से एक तरह से पल्ला झाड़ लिया।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुलायम सिंह ने कहा, "कल्याण सिंह कभी भी सपा के हिस्सा नहीं थे और मैं यह भी कहना चाहता हूं कि उन्हें कभी भी पार्टी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

जब उनसे पूछा गया कि चुनाव के समय पार्टी में उत्पन्न विवाद के लिए वह (कल्याण)कितना जिम्मेदार थे तो उन्होंने जवाब देने के बजाय कांग्रेस पार्टी पर हमले किए। उन्होंने कहा, "हम तथाकथित अन्य दोस्तों से पीड़ित हुए जिनकी सरकार हमने बचाई।"

राज्य की 11 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सपा कहीं से भी विजयी नहीं हुई। जब उनसे पूछा गया कि क्या कल्याण सिंह के कारण सपा से मुस्लिम मतदाता दूर हो गए तो उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आप लोग यह क्यों नहीं देखते कि कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना के पूर्व नेता संजय निरूपम को पार्टी में शामिल किया, जिसने मुसलमानों के खिलाफ व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़काई थी।"

मुस्लिम समाज बाबरी मस्जिद के विध्वंस के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जिम्मेदार मानता है। मुलायम से जब पूछा गया कि कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह पार्टी में बने रहेंगे तो उन्होंने इसका जवाब देने से इंकार कर दिया।

इसके कुछ ही घंटों बाद सपा महासचिव राजवीर सिंह ने कहा कि वह नहीं मानते कि उनके पिता के समर्थन के कारण पार्टी को उपचुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन उन्होंने मुलायम सिंह के उस बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा का कल्याण सिंह से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+