हार से बौखला गए मुलायमः कल्याण

Kalyan-Mulayam
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ रिश्तों में आई खटास के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने रविवार को कहा कि हाल के उपचुनावों में हुई पराजय से सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

राजधानी में अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कल्याण सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह बौखला गए हैं और हार के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। उनको सबसे पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। सिंह के बेटे राजबीर सिंह ने सपा महासचिव के पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की।

कल्याण सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह ने उन्हें सपा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। वह कभी मुलायम के दरवाजे पर नहीं गए थे। इससे पहले राजवीर सिंह ने कहा, "अपमान के बाद अब सपा में बने रहने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मैं सपा के महासचिव पद से इस्तीफा देता हूं।" बीते लोकसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह ने राजवीर को सपा में शामिल कर पार्टी का महासचिव बनाया था।

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने उनके और उनके पिता के बारे में जो बयान दिए हैं उससे उन्हें आघात पहुंचा है। मुलायम ने उनका अपमान किया है। मुलायम ने शनिवार को कल्याण सिंह के बारे में सफाई देते हुए कहा था, "न तो वह कभी सपा मे थे और न ही मैं उन्हें कभी सपा में शामिल करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+