मिजोरम में जातीय हिंसा, हजारों घर जले

मिजोरम गृहविभाग के एक अधिकारी ने बताया," उपद्रवी तत्वों ने रेयांग के जनजातीय क्षेत्रों में मामित और कोलासिब जिलों के सात गांवो में 225 घरों में शनिवार को आग लगा दिया जिससे 5,000 से अधिक लोग विस्थापित होने को मजबूर हो गए।"
हिंसा के बाद विस्थापित हुए जनजातीय क्षेत्रों के लोग दक्षिणी असम के हाइला खांदी क्षेत्रों में जबकि कुछ लोग उत्तरी त्रिपुरा के जमपुई क्षेत्रों में शरण लिए हुए हैं। अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया," यह हिंसा उस समय भड़की जब त्रिपुरा की सीमा के पास उग्रवादियों ने बंगथुआन गांव में एक 18 वर्षीय युवक की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी।"
इस हत्या के विरोध में विभिन्न राजनीतिक दलों और यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) ने संयुक्त बयान जारी कर इस मामले में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। गौरतलब है कि इस हमले की जिम्मेदारी ब्रू नेशनल आर्मी (बीएनए) उग्रवादी संगठन ने लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications