पाकिस्तान में 14 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि स्वात घाटी के गुराई इलाके में सेना ने शनिवार रात कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराया। इसके इलावा दक्षिणी वजीरिस्तान के मारोबी और वाम इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात आतंकवादी मारे गए और नौ घायल हो गए।
उधर, पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर के समीप एक ग्रामीण परिषद के प्रमुख के घर को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे तीन बुर्काधारी आतंकवादियों को रविवार सुबह मार गिराया गया।
आतंकवादियों ने पेशावर के बुड्ढा बेर गांव के ग्रामीण परिषद के प्रमुख (नाजिम) के घर पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में तीनों बुर्काधारी आतंकवादी मौके पर ही मारे गए।
नाजिम मुहम्मद फहीम ने बताया कि तीनों आतंकवादियों ने रविवार सुबह मेहमान कक्ष पर हमला किया था। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में विगत पांच अक्टूबर के बाद से हिंसा में भारी वृद्धि देखी गई है और पेशावर सहित कई स्थानों पर हुए विस्फोटों में करीब 200 लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications