मालवाहक जहाज और नौका में टक्कर, 4 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गवांगजू के एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि दक्षिण कोरिया के जेजू प्रांत के सीयोगविपो शहर से 130 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में दक्षिण कोरिया की नौका 'समादाएगयुंग' और हांककांग की मालवाहक जहाज 'जोशू मारू' के बीच शनिवार रात 10.03 बजे टक्कर हो गई।
इस टक्कर के बाद नौका डूब गई। नौका पर सवार दो नाविकों को मालवाहक जहाज के चालक दल ने बचा लिया।
दक्षिण कोरिया के समुद्री अधिकारियों ने खबर मिलने पर तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। रविवार की सुबह तक चार लोगों के शव बरामद किए गए थे जबकि तीन लोग अभी भी लापता बताए जा थे। मरने और लापता होने वालों में दो इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications