नरेगा में गड़बड़ी पर आईएएस सहित दो अधिकारी निलंबित
जानकारी के अनुसार वर्तमान में उप सचिव वन राही और अनूपपुर के अपर कलेक्टर वर्मा ने टीकमगढ़ में डेढ़ साल पहले अपनी पदस्थापना के दौरान नरेगा के नियमों की अनदेखी कर लाखों रुपये साइक्लोस्टाइल मशीनों और स्टेशनरी की खरीदी मे खर्च कर दिए। इन शिकायतों की ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने जांच करवाई, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि नरेगा की राशि से लाखों रुपये के सामान की खरीद की गई।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जांच र्पिोट के आधार पर दोनों अधिकारियों राही एवं वर्मा को निलंबित कर दिया है। प्रदेश में नरेगा में मिल रही शिकायतों में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications