पाकिस्तान में 3 बुर्काधारी आतंकवादी मारे गए
आतंकवादियों ने पेशावर के बुड्ढा बेर गांव के ग्रामीण परिषद के प्रमुख (नाजिम) के घर पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में तीनों बुर्काधारी आतंकवादी मौके पर ही मारे गए।
नाजिम मुहम्मद फहीम ने जियो न्यूज को बताया कि तीनों आतंकवादियों ने रविवार सुबह मेहमान कक्ष पर हमला किया था। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।
पाकिस्तान में पांच अक्टूबर के बाद से हिंसा में भारी वृद्धि देखी गई है और पेशावर सहित कई स्थानों पर हुए विस्फोटों में करीब 200 लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications