बिहार में हड़ताल पर गए डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मानवाधिकार आयोग और पटना उच्च न्यायालय द्वारा चिकित्सकों की हड़ताल पर चिंता व्यक्त किए जाने के बाद राज्य सरकार हड़ताली चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।"
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव संजीव कुमार हंस ने हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों से काम पर आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हड़ताल की वजह से पीएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं है। अस्पताल में अभी तक 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। मानवाधिकार आयोग ने सरकार को निर्देश दिया है कि हड़ताल के दौरान अस्पताल में मरने वाले मरीजों के परिजनों को वह मुआवजा दे।
उल्लेखनीय है कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर सोमवार से ही बेमियादी हड़ताल पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications