दिल्ली में व्यापारी के घर 39 लाख रुपये की लूट
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह वारदात शनिवार रात पश्चिमी पटेल नगर में रहने वाले व्यापारी हरदेव सिंह के घर हुआ।
अधिकारी ने कहा, "घटना के वक्त सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था। लुटेरों ने 39 लाख रुपये की नकदी और आभूषण लूट लिए।" पुलिस को संदेह है कि लूट की घटना में परिवार से जान-पहचान रखने वाले शख्स का हाथ हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications