बर्फबारी और बारिश से हिमाचल में ठंड बढ़ी
मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बूंदाबांदी देखी गई।
सिंह ने कहा, "लाहौल, स्पिति, किन्नौर, शिमला, चंबा और कुल्लू जिलों जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई।" उन्होंने कहा कि राज्य के औसत तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
गौरतलब है कि मनाली-लेह राजमार्ग पर स्थित रोहतांग दर्रा और बारालचा दर्रा में भी बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा विगत नौ नवंबर से बंद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications