घर में आग लगने से वृद्ध की मौत
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि एन.पी.राठी के घर में सुबह करीब 4.10 बजे आग लगी।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह उनको आग लगने के बारे में फोन से सूचित किया गया। आग बुझाने के लिए तीन दमकल वाहनों को भेजा गया।
अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने राठी को उनके घर की पहली मंजिल पर मृत पाया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications