दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
आईएमडी के अधिकारी ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने की वजह से आसमान साफ रहेगा लेकिन आगामी हफ्तों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। "
रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आईएमडी का कहना है कि सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications