फैक्टरी में आग से मजदूर की मौत
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली स्थित वेसिलीन विनिर्माण इकाई में शाम 3.25 के आसपास आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग का एक कर्मचारी भी घायल हो गया।
अधिकारी ने बताया, "आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के 11 गाड़ियों को लगाया गया था। चार घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। फैक्टरी की दूसरी मंजिल से एक जला हुआ शव बमराद किया गया है।"
पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications