पाकिस्तानी तट पर आयल रिफाइनरी स्थापित करेगा यूएई
इस्लामाबाद, 15 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में पांच अरब डॉलर की लागत से एक ऑयल रिफाइनरी स्थापित करने का निर्णय लिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि 250,000 बैरल प्रति दिन की क्षमता वाली इस रिफाइनरी के प्रस्ताव को वैश्विक मंदी और इस्लामाबाद के साथ प्रबंधन विवाद के कारण जनवरी महीने में स्थगित कर दिया गया था।
पाकिस्तान के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "प्रमुख विवादास्पद मुद्दों को सुलझा लिया गया है और यह परियोजना जल्द ही रफ्तार पकड़ लेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications