उड़ीसा में 80 वर्षीय हाथी की मौत
भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में स्थित चंदाका वन्यजीव अभ्यारण्य में बीमार हाथी ने दम तोड़ दिया। अभ्यारण्य के अधिकारियों ने बताया कि हाथी को कुछ दिन पहले चोट लगी थी, जिस वजह से उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था।
मंडलीय वन अधिकारी ए.के.पटनायक ने आईएएनएस से कहा, "उम्रदराज होने की वजह से हाथी का इलाज संभव नहीं था। हम उसके चोट लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि उड़ीसा में 1,860 हाथी हैं। केवल चंदाका वन्यजीव अभ्यारण्य में हाथियों की संख्या 67 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications