एपेक ने घोषणापत्र के मसौदे से उत्सर्जन कटौती लक्ष्य को हटाया
चीनी विदेश मंत्रालय के कानून और संधि विभाग के अधिकारी यी जियानलियांग ने संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन पर सौदेबाजी में बाधा पड़ने की आशंका के कारण उत्सर्जन में कटौती के प्रस्ताव को मसौदे से हटाया गया।
यी ने कहा कि विश्व समुदाय में यह बहुत विवादास्पद मुद्दा है और एपेक जलवायु परिवर्तन पर चर्चा का स्थान नहीं है।
उन्होंने कहा कि वास्तव में वर्ष 2007 में इंडोनेशिया के बाली संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के बाद से इस दिशा में कोई खास प्रगति नहीं हुई है।
यी ने कहा कि दिसम्बर में कोपेनहेगन में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में शामिल पक्षों के बेहतर प्रयासों के बिना एक समझौते तक पहुंचने में कठिनाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications