हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मुख्य संसदीय स्वास्थ्य सचिव राम कृष्ण फौजी ने रविवार को यहां कहा कि ये कैमरे बहिरंग विभागों (ओपीडी) में मरीजों के साथ चिकित्सकों के व्यवहार का भी ब्योरा दर्ज करेंगे।
फौजी ने कहा कि इन कैमरों को जल्द ही लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को लाभ पहुंचाने के लिए प्रस्तावित अन्य कदमों के तहत राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे सेवा मुहैया कराई जाएगी।
फौजी ने आगे कहा, "इससे लोगों की वे शिकायतें दूर हो जाएंगी, जिसमें वे अक्सर कहते रहे हैं कि जरूरत के समय अस्पताल बंद रहते हैं। अब ग्रामीणों के लिए सातों दिन 24 घंटे चिकित्सक और सेविकाएं उपलब्ध रहेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications