अभियान का जायजा लेने प्रदेश दौरे पर आएंगे राहुल

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान का जायजा लेने कांग्रेस महासचिव तथा यूथ कांग्रेस व राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रभारी राहुल गांधी आगामी 24 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आएंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय दौरे में राहुल कहां जाएंगे अभी यह तय नहीं हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार दौरे की शुरुआत राहुल अलीगढ़ से करेंगे। उसके बाद कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, और पूर्वाचल के जिलों में यूथ कांग्रेस के सदस्यता अभियान का जायजा लेंगे।

मालूम हो कि गुजरात, पंजाब व हरियाणा की तरह प्रदेश में भी यूथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान 12 नवम्बर से शुरू हुआ है।

त्रिपाठी ने बताया कि यूथ कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं का साफ तौर पर मानना है कि उनका भविष्य कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के मार्गदशर्न में ही सुरक्षित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+