राजस्थान मंडप में निवेशकों ने पर्यटन उद्योग में रुचि दिखाई
शंघाई से आए एक पर्यटक ने राजस्थान को पर्यटकों का स्वर्ग बताया और प्रदेश में रिसोर्ट पर्यटन की संभावनाओं में गहरी रूचि दर्शायी। श्रीलंका जापान, जर्मनी और अमेरिका के साथ ही यूरोप के व्यावसायियों के प्रदेश के हस्तशिल्प विशेष कर वस्त्र उद्योग, ब्ल्यू पोट्री, संगमरमर से बने आइटम्स, जैम्स एण्ड ज्वेलरी और मेडिकल पर्यटन में विशेष दिलचस्पी ली।
उन्होंने मंडप की एक दीर्घा में प्रदेश की समृद्घ धरोहर जयपुर के जंतर मंतर के साथ आधुनिक के विकास के प्रतीक महेन्द्रा वल्र्ड सिटी, कॉल सेन्टर एवं बी.पी.ओ. की झलक को सराहा।
श्रीलंका के एक व्यवसायी ने जयपुर को जैम्स एण्ड ज्वेलरी का मुख्य केन्द्र बताते हुए इसे श्रीलंका से जोड़ने की राय दी। साथ ही प्रदेश में चाय के व्यवसाय को बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications