राजस्थान में बनेंगे 660 मेगावाट के तीन बिजली संयंत्र
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विद्युत मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने आए जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सूरतगढ़ और छबड़ा में सरकारी क्षेत्र और बांसवाड़ा में निजी क्षेत्र में बनने वाले ताप बिजलीघरों के लिए केन्द्र सरकार से प्राथमिकता के आधार पर 'कोल ब्लाक्स' और 'कोल-लिंकेज' आवंटित करवाने का आग्रह किया।
इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दिनों केन्द्रीय कोयला राज्यमंत्री प्रकाश जायसवाल से भेंट कर चुके है।
सिंह ने केन्द्र सरकार से राजस्थान में केशवरायपाटन और धौलपुर में 330-330 मेगावाट क्षमता के गैस आधारित पावर प्लांट प्रारम्भ करने के लिए 'गेल' को गैस आवंटन करने के निर्देश देने का आग्रह भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications