दिल्ली हवाई अड्डे पर संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस के एक सूत्र ने बताया, "जासूस की पहचान सईद के रूप में हुई है और उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया है।"
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "जासूस से पूछताछ की जा रही है और यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह भारत में क्या कर रहा था। हम इस संदिग्ध जासूस के अतीत के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं।"
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के आतंकियों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, इंटर-सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ संपर्क हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications