राजस्थान को बिजली का 18 फीसदी कोटा बहाल हो : जितेंद्र सिंह
डा. जितेन्द्र सिंह रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विद्युत मंत्रियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिन्दे द्वारा यह सम्मेलन विद्युत सम्बन्धी मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए बुलाया गया था। सम्मेलन में केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री भरतसिंह सोलंकी सहित केन्द्र एवं राज्य के प्रतिनिधि मौजूद थे।
डा. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कोटे से राजस्थान को मिलने वाली बिजली आवंटन का कोटा 18 प्रतिशत से घटा कर 15 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजस्थान में बिजली की मांग अधिक है। प्रदेश के 26 जिले सूखा व अभावग्रस्त और अकाल पीड़ित हैं। साथ ही राजस्थान परमाणु बिजलीघर की एक इकाई के 2004 से ही बन्द होने की वजह से उसमें बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में राजस्थान में बिजली की आवश्यकता की पूर्ति के लिए केन्द्रीय कोटा से आवंटन बढ़ाया जाना जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications