विद्युत सुधार कार्यक्रम में राजस्थान अग्रणी राज्य : शिंदे
रविवार को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित राज्यों के विद्युत मंत्रियों के सम्मेलन में शिन्दे ने कहा कि राजस्थान पुनर्गठित विद्युत सुधार कार्यक्रम (आरएपीडीआरपी) में देश का सबसे अग्रणी राज्य है। उन्होंने इसके लिए राजस्थान को बधाई दी।
सम्मेलन में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति के मामले में भी राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को कृषि प्रयोजनार्थ प्रतिदिन छह घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस प्रकार ग्रामीण इलाकों में घरेलू उपभोक्ताओं को 12 से 14 घंटे बिजली (सिंगल प्वाइंट) उपलब्ध कराई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications