स्वाइन फ्लू से तीन और मरे, मृतकों की संख्या 524 हुई
महाराष्ट्र में दो और लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। इस तरह राज्य में 213 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा केरल में एक मरीज की मौत हो गई।
रविवार को सामने आए 161 नए मामलों में राजस्थान के 96 और दिल्ली के 26 मामले शामिल हैं।
दिल्ली में पीड़ितों की संख्या 3,761 हो चुकी है जो कि महाराष्ट्र (3796) के बाद दूसरे नंबर पर है। दिल्ली में अब तक फ्लू से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में स्वाइन फ्लू का पहला मामला 16 मई को सामने आया था और इस बीमारी से पहली मौत 3 अगस्त को हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications