धोखा देना कल्याण का चरित्र, मुलायम का नहीं : सपा

सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को आईएएनएस से कहा, "सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज तक अपने जीवन में किसी को धोखा नहीं दिया। सपा प्रमुख को धोखेबाज कहने वाले कल्याण सिंह का खुद का चरित्र धोखेबाजी का है। बौखलाए नेता जी (मुलायम सिंह) नहीं हैं, बल्कि कल्याण सिंह बौखला गए हैं।"

चौधरी ने कहा कि नेताजी ने कल्याण का साथ सिर्फ इसलिए लिया था कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सरकार न बनने पाए, नहीं तो बाबरी मस्जिद को लेकर कल्याण से उनकी लड़ाई जगजाहिर है। ज्यादा कुछ बोलने से इंकार करते हुए चौधरी ने कहा, "नेताजी जल्दी ही कल्याण सिंह की बातों का जवाब देंगे।"

मालूम हो कि रविवार शाम कल्याण सिंह ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाकर कहा कि हाल के उपचुनावों में हुई पराजय से मुलायम सिंह यादव ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और वह बुरी तरह से बौखला गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+