कश्मीर में दुर्घटनावश चली गोली से युवक घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्रेहगाम में एक सीआरपीएफ जवान की आटोमेटिक राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से रियाज अहमद गनई गंभीर रूप से घायल हो गया।
अधिकारी ने बताया कि रियाज को गोली सीने में लगी है। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे श्रीनगर भेज दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद त्रेहगाम में विरोध प्रदर्शन के साथ ही बंद का आयोजन किया गया।
सीआरपीएफ जवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। त्रेहगाम श्रीनगर से 110 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications