सरकोजी, लूला कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन के लिए समान उद्देश्यों पर सहमत (लीड-1)
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शनिवार को एलिसी पैलेस में सरकोजी से मुलाकात के बाद डी सिल्वा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले महीने डेनमार्क की राजधानी में जो दस्तावेज दोनों पेश करेंगे वह हमारी "पर्यावरण बाइबल" होगी।
इस मौके पर सरकोजी ने कहा, "हम चाहते हैं कि कोपेनहेगन सम्मेलन सफल हो।"
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि 27 नवंबर को राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के दौरान डेनमार्क के प्रधानमंत्री रासमुसेन से अपनी मुलाकात के दौरान वह कोपेनहेगन सम्मेलन की सफलता के लिए गोलबंदी करेंगे।
लूला के चीफ ऑफ स्टाफ दिल्मा रोस्सेफ ने पत्रकारों को स्वीकार की गई प्रतिबद्धताओं की जानकारी दी। इसमें ब्राजील द्वारा वर्ष 2020 तक कार्बन उत्सर्जन में 36.1 प्रतिशत से 38.9 प्रतिशत तक की कटौती भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications