भर्ती प्रक्रिया में पुलिस कर रही है दलालों से सावधान
झांसी की पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया स्थल के बाहर लगा एक बैनर भी दलालों के सक्रिय होने की पुष्टि करने वाला है और अभ्यार्थियों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी तरह की मदद अथवा सहयोग लेने पर उनको भर्ती के लिए अपात्र घोषित किया जा सकता है। 12 नवंबर से शुरु हुई आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में सैकड़ों की तादाद में नौजवान हिस्सा ले रहे हैं।
पूर्व में हुई भर्ती में न केवल गड़बड़ियों की शिकायतेंआई थी, बल्कि दलालों के हस्तक्षेप की बात भी प्रशासनिक अमला स्वीकारता है। यही वजह है कि इस बार पारदर्शिता बरतने की कोशिश हो रही है और अभ्यर्थियों को दलालों से बचने की सलाह दी जा रही है।
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद दोहरे ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि पिछली भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई थीं और यही वजह थी कि उन्हें निरस्त कर दिया गया था। इस बार ऐसा न हो इसके प्रयास जारी है। उनके मुताबिक अभी तक उनके पास दलालों के संदर्भ में कोई शिकायत नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications