पुलिस ने शव को चिता से उठाया

यह घटना फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर गांव में रविवार अपराह्न् घटी।

रसूलपुर पुलिस थाने के निरीक्षक महेश चंद ने आईएएनएस को बताया, "देगश्री नामक महिला शनिवार को अपराह्न् बुरी तरह झुलस गई थी। उसके बाद उसके पति और ससुराल वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां से उसे आगरा स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसका पति मान सिंह अन्य रिश्तेदारों के साथ शव को लेकर रविवार तड़के फिरोजाबाद लौट गया।"

महेश चंद ने बताया कि रविवार की सुबह वे रसूलपुर गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। "उसी दौरान देगश्री के मायके वाले हमारे पास आए। उन्होंने मान सिंह और उसके परिवार पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। उसके बाद हम तत्काल श्मशान पहुंचे और चिता की आग बुझा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।"

इस मामले में सिंह और उसके परिवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महेश चंद ने कहा, "हमने सिंह और उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं और हम उन्हें भी जल्द दबोच लेंगे। शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+