जेलाया का अमेरिका पर रुख बदलने का आरोप
सैनजोस, 15 नवंबर (आईएएनएस)। होंडुरास के अपदस्थ राष्ट्रपति मेल जेलाया ने कहा कि अमेरिका उनकी बहाली को लेकर गंभीर नहीं है और नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति के आगामी चुनाव पर अधिक ध्यान दे रहा है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार जेलाया ने कोस्टारिका के एडीएन रेडियो से शनिवार को कहा, "उन्होंने हमें मझधार में छोड़ दिया। अब वे कह रहे हैं कि उनकी प्राथमिकता चुनाव है न कि लोकतंत्र की बहाली।"
जेलाया और स्वयंभू सरकार के बीच अमेरिका की मध्यस्थता वाला समझौता पिछले सप्ताह टूट गया। स्वयंभू सरकार एक राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन पर जोर दे रही थी।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राजनयिक थामस शैनन ने कहा था कि अमेरिका 29 नवंबर को होने वाले चुनाव के विजेता को स्वीकार करेगा। आलोचकों का मानना है कि जेलाया की बहाली के प्रति अमेरिकी उदासीनता से स्वयंभू सरकार हौसला बढ़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।+
*


Click it and Unblock the Notifications