मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र सोमवार से, कांग्रेस घेरेगी सरकार को
विधानसभा का यह सत्र सोमवार से शुरू होकर 27 नवंबर तक चलेगा। विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता चौधरी राकेश सिंह ने आईएएनएस को बताया कि डिंडौरी में पुलिस ने गोलीबारी कर अनुसूचित जनजाति के लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। यह घटना सरकार के बर्बरता पूर्ण रवैये को दर्शाती है। इसके अलावा प्रदेश में डेंगू और मलेरिया ने भी सैकड़ों जानें ले ली है। हालत यह है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के निजी सहायक तक की मौत मलेरिया से हुई है।
इस सत्र में सरकार के कथित मनमाने रवैये को भी कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ विधानसभा सत्र चल रहा होगा वहीं दूसरी ओर सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग को नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया संपादित कराने की अनुमति दी है।
चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता और प्रशासनिक अमले में ऐसा गठजोड़ हो गया है जो भ्रष्टाचार को बढ़ाने वाला है। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश में गड़बड़ियों के आरोप में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित तक करना पड़ा है।
इन्डो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications