मायावती ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, मौर्य फिर मंत्री बने
प्रदेश के राज्यपाल बी.एल.जोशी ने रविवार शाम को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हाल ही में संपन्न विधानसभा उपचुनाव में पडरौना सीट पर शानदार जीत दर्ज करने वाले मौर्य की मायावती मंत्रिमंडल में वापसी तय मानी जा रही थी।
मौर्या के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मायावती मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 52 हो गई है। अभी भी 8 मंत्री पद खाली हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा उपचुनाव में बेहतर प्रदशर्न करने वाले नवनिर्वाचित विधायकों में से कुछ को जल्द ही मंत्री बनाया जा सकता है।
पिछले विधानसभा चुनाव में रायबरेली की डलमऊ सीट से चुनाव हारने के बावजूद बसपा प्रमुख ने मौर्य को मंत्रिमंडल में जगह दी थी। बाद में कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव हार जाने पर मायावती ने मौर्य को सहकारिता मंत्री के पद से हटाकर कहा था कि विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद ही उन्हें दोबारा मंत्री बनाया जाएगा।
मालूम हो कि बसपा ने उपचुनाव में 11 में से 9 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications