फ्रांस, ब्राजील जलवायु नीति पर सहमत
पेरिस, 15 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कहा कि कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन पर होने वाले संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन से पहले फ्रांस और ब्राजील एक नीति पर सहमत हो गए हैं।
फ्रांस के दौरे पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनैशियो लूला डी सिल्वा के साथ शनिवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सरकोजी ने कहा, "हम चाहते हैं कि कोपेनहेगन सम्मेलन सफल हो।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सरकोजी ने कहा कि 27 नवंबर को राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के दौरान डेनमार्क के प्रधानमंत्री रासमुसेन से अपनी मुलाकात के दौरान वह कापेनहेगेन सम्मेलन की सफलता के लिए गोलंबदी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि ब्राजील ने शुक्रवार को कहा था कि वर्ष 2020 तक वह कार्बन उत्सर्जन में 36.1 प्रतिशत से 38.9 प्रतिशत तक की कटौती करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications