राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव में 19 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पांडे ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के 4, कांग्रेस के 11 तथा 4 निर्दलीय हैं। पिछले आम चुनाव में 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।
ब्यावर नगर परिषद में वार्ड संख्या 32 से भाजपा की उम्मीदवार कमला देवी, भिवाडी नगरपालिका के वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस की चिदिया देवी, वार्ड संख्या 26 से निर्दलीय वेदपाल तथा वार्ड संख्या 33 से निर्दलीय उम्मीदवार अरसीदा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
टोंक नगर परिषद में वार्ड संख्या 12 से अजीज, वार्ड संख्या 23 में बसन्ती, वार्ड संख्या 39 से निसार अहमद (सभी कांग्रेस) तथा वार्ड संख्या 42 से भाजपा उम्मीदवार राधेश्याम निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
भरतपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 से कांग्रेस की उम्मीदवार हंसिका, पाली नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 से भाजपा उम्मीदवार नयना व्यास तथा झुंझुनू नगर परिषद के वार्ड संख्या 31 से कांग्रेस उम्मीदवार तैयब अली एवं वार्ड संख्या 33 से कांग्रेस उम्मीदवार अयूब अली निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
बांसवाडा नगरपालिका के वार्ड संख्या 35 से कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप पटेल, मांगरोल नगरपालिका के वार्ड संख्या 18 से भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश, भीनमाल नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 से निर्दलीय विमला देवी तथा वार्ड संख्या 4 से कांग्रेस उम्मीदवार रेखा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
डीडवाना नगर परिषद के वार्ड संख्या 24 से निर्दलीय उम्मीदवार छगनलाल, मकराना नगरपालिका के वार्ड संख्या 38 से कांग्रेस की उम्मीदवार जुबेदा तथा कानोड नगरपालिका के वार्ड संख्या 7 से बसन्ती देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications