'रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स' खजुराहो और वाराणसी भी जाएगी

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. मंजीत सिंह ने रविवार को यहां बताया कि इसका फायदा यह होगा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक ही टूर में गोल्डन ट्राइएंगल दिल्ली-जयपुर और आगरा के साथ ही खजुराहो और वाराणसी के पर्यटन भ्रमण का ¶ाभ मिलेगा और उन्हें बार-बार हवाई यात्रा अथवा रेल यात्राएं नहीं बदलनी पड़ेगी। साथ ही इसमें उनका बहुत समय बच सकेगा और वे राजस्थान के साथ-साथ देश के प्रभुत्व पर्यटक स्थलों को देख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स अगले वर्ष सितम्बर से नये यात्रा रूट पर चलेगी और नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर-चित्तौड़ग्ढ़-रणथम्भौर (सवाई माधोपुर) और जयपुर की यात्रा पूरी कर मध्यप्रदेश के खजुराहो और उत्तर प्रदेश के वाराणसी और आगरा की यात्रा करते हुए पुन: नई दिल्ली पहुंचेगी।

डा. सिंह ने बताया कि इस शाही रेलगाड़ी के किराये 590 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति प्रति रात्रि में रियायत करते हुए आगामी सितम्बर माह में यात्रा करने वाले पर्यटकों को 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस नये यात्रा रूट का देश-विदेश में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। हाल ही लंदन में आयोजित पर्यटन मेला में भी इस बारे में जानकारी दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+