राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव में 6,179 उम्मीदवार मैदान में
इनमें से 19 वाडोर्ं में निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण 1,593 वार्ड मेम्बर के लिए मतदान 23 नवम्बर को कराए जाएंगे। चुनाव चिन्हों का आवंटन रविवार को कर दिया गया है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पाण्डे ने बताया कि 4 नगर निगम के महापौर, 11 नगरपरिषद के सभापति एवं 31 नगर पालिकाओं के अध्यक्षों के लिए नाम वापस लेने के अन्तिम दिन तक 119 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के पश्चात 270 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें से अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 17 उम्मीदवार भिवाडी नगरपालिका तथा सबसे कम दो-दो उम्मीदवार टोंक व कानोड में हैं।
पाण्डे ने बताया कि 46 निकाय के अध्यक्ष पद के लिए 438 उम्मीदवारों द्वारा 601 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 97 नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज किए जाने के पश्चात 389 उम्मीदवारों के 504 नामांकन पत्र विधि सम्मत पाए गए। नाम वापस लिए जाने के अन्तिम दिन तक 119 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के कारण अध्यक्ष पदों के लिए 270 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
राज्य में पहली बार निकाय अध्यक्षों के लिए प्रत्यक्ष मतदान होगा। इसके लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मतदान केन्द्र पर एक अध्यक्ष पद के लिए तथा दूसरा अपने वार्ड मेम्बर के लिए मतदान करना होगा।
अध्यक्ष पद के वोट के लिए मतदाता को गुलाबी पर्ची दी जाएगी तथा वार्ड मेम्बर को वोट देने के लिए सफेद पर्ची दी जाएगी। मतदान इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से कराया जाएगा ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications