शिक्षिका की छत से गिरकर मौत
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा बाजार इलाके में रहने वाली संध्या चौरसिया की रविवार की सुबह अपने मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। संध्या आशाराम बापू गुरुकुल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।
कोतवाली थाना के प्रभारी बी. एल. सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि संध्या संभवत छत से धोखे से गिरी हैं फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications