चीनी प्रधानमंत्री ने ताईवान के शीर्ष अधिकारी से मुलाकात की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ताईवान के एक प्रतिनिधि ने बताया कि शनिवार को हुई यह मुलाकात एक घंटे तक चली थी। माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान सीमा पार व्यापार पर चर्चा हुई।
लीन ने शुक्रवार को चीन के साथ आर्थिक सहयोग फ्रेमवर्क समझौते पर जल्द बातचीत शुरू करने के लिए जोर दिया था। लीन ने कहा था कि ताईवान प्रस्तावित समझौते के बारे में इस वर्ष औपचारिक बातचीत शुरू करने की उम्मीद रखता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications