बिहार में 6 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार रविवार को गोवड्डा गांव में छापा मार कर पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 145 डेटोनेटर, 70 सेटी स्विच, एक ग्रेनेड समेत 20 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए हैं।
खड़गपुर अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एऩ चन्द्रा ने बताया कि पुलिस को यह सूचना थी कि 7 नवंबर को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से बरामद विस्फोटकों से लदा ट्रक मुंगेर से ही गया था। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों ने पूछताछ में नक्सलियों को विस्फोटकों की आपूर्ति की बात स्वीकार करते हुए और कई जानकारियां पुलिस को दी हैं। इसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications