ट्रक से कुचलकर 3 महिलाओं की मौत
मंझौल अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि रविवार सुबह एक ट्रक बेगूसराय से रोसड़ा जा रही थी कि रामपुर गांव के पास सड़क के किनारे झोंपड़ीनुमा घर में घुस गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में झोंपड़ी में ही सो रही एक गर्भवती महिला पूनम देवी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी चेरिया बरियारपुर थाना में दर्ज करा दी गई है।
ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है जबकि ट्रक का चालक फरार बताया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications