हथियारों के साथ 2 कश्मीरी युवक गिरफ्तार
कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बरासात क्षेत्र से दोनों युवकों हलील अहमद भट और रामेज अहमद फंबू को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया।
उत्तर 24 परगना जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, "दोनों युवकों पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके पास से बरामद अग्नेयास्त्रों और जिंदा कारतूसों को जब्त कर लिया गया है। हमने पूछताछ की सारी जानकारी जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के अधिकारियों को दे दी है।"
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर से जांच के लिए पुलिस टीम यहां आ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications