ओबामा ने म्यांमार से सू ची को रिहा करने के लिए कहा
पिछले 43 सालों के इतिहास में म्यांमार की सैन्य सरकार के नेताओं के साथ किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली बैठक रही। बैठक के दौरान ओबामा ने प्रधानमंत्री जनरल थेन सेन से कहा कि वह सू ची को रिहा कर दें।
अमेरिका और यूरोपीय संघ के सख्त विरोध के बावजूद जब म्यांमार को वर्ष 1997 में आसियान में शामिल किया गया, तो उसके बाद से अमेरिका ने आसियान के साथ आज तक अलग से कोई बैठक नहीं की थी।
अमेरिका और आसियान की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने म्यांमार के साथ अदान-प्रदान की ओबामा की नई नीति का स्वागत किया है।
शिखर बैठक के बाद ओबामा ने एक बयान में कहा है, "मैं म्यांमार को लेकर अपनी उस नीति पर कायम हूं, जिसे मैंने कल टोक्यो में पेश किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications