फ्रांस 10 अरब डॉलर के हथियारों का निर्यात करेगा
फ्रांस के समाचार पत्र 'ली मोंदे' ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद विश्व हथियार बाजार वर्ष 2009 में बढ़कर 700 अरब यूरो का होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अखबार के हवाले से कहा कि इस वर्ष फ्रांस के हथियार निर्यात व्यापार में 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है और यह वृद्धि वर्ष 2010 में जारी रहेगी।
फ्रांस ने वर्ष 2008 में 6.3 अरब यूरो मूल्य के हथियारों का निर्यात किया था। अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के बाद वह हथियारों का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक है।
फ्रांस का हथियार निर्यात बढ़ने में राफेल लड़ाकू विमानों की बिक्री बढ़ने का योगदान है। फ्रांस राफेल लड़ाकू विमानों को बेचने के लिए ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात के सााथ भी सौदेबाजी कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications