दक्षिण कोरिया में आग से 10 की मौत
सियोल, 15 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में शनिवार को आग लगने से आठ जापानी पर्यटकों सहित 10 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार दिन में दो बजे हुआ। आग एक पांच मंजिला शूटिंग परिसर के दूसरे तल पर लगी।
पुलिस ने बताया कि मारे गए जापानी एक पर्यटन कार्यक्रम के तहत यहां आए थे। घायलों में कई की हालत गंभीर है, इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications