चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों में हो सकती है छिटपुट बारिश
चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक छतर सिंह मलिक ने आईएएनएस को बताया," हम इस क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में छिटपुट बारिश की आशा कर रहे हैं। यहां का पर्यावरण बहुत ही स्थिर है और हवाएं बहुत कम चल रही हैं। अत: यह आने वाले दिनों में घना कोहरा पड़ सकता है।"
उन्होंने कहा कि शनिवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। हम आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की आशा कर रहे हैं। हम इसे ठण्ड के आगमन का संकेत भी मान सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications