दिल्ली मेट्रो को शनिवार को हुई रिकार्ड 1.64 करोड़ की कमाई
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, "शनिवार 14 नवंबर को दिल्ली मेट्रो को रिकॉर्ड 1.64 करोड़ की कमाई हुई।"
दयाल ने कहा कि यमुना बैंक-नोएडा खण्ड पर पहले दिन 18 लाख और दूसरे दिन 19 लाख रुपए की कमाई हुई। दिल्ली-नोएडा मार्ग शुक्रवार को लोगों के लिए खोला गया था, जिसके बाद व्यापार में तेजी आई है।
प्रवक्ता ने कहा कि 19 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम 10 फीसदी रियायती दर पर व्यापार मेला टिकट की बिक्री करेगा। इसके तहत टिकटों की दर वयस्कों के लिए 60 रुपए और बच्चों के लिए 30 रुपए रखी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications