ब्रिटेन की जेलों से फरमान जारी कर रहे हैं शीर्ष आतंकी

समाचार पत्र संडे टाइम्स ने ब्रिटिश गृह मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित एक थिंकटैंक 'किलियम' द्वारा जारी एक रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि जेल प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण अलकायदा को आतंकियों की भर्ती करने और जिहादी आंदोलनों को मजबूती प्रदान करने में मदद मिल रही है।

जिन खतरनाक आतंकियों ने जेल से फरमान जारी किया है, उनमें यूरोप में ओसामा बिन लादेन का दाहिना हाथ कहा जाने वाला आतंकी अबु कतादा भी शामिल है। कतादा ने वर्सेस्टरशायर में स्थित लांग लार्टिन जेल से इंटरनेट पर फरमान जारी किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके फरमान में जिहाद का आह्वान किया गया है और उदार मुसलमानों की हत्या करने की बात कही गई है।

संडे टाइम्स ने लिखा है कि यूरोप में अलकायदा के मुख्य भर्तीकर्ता के रूप में कुख्यात अबु दोहा ने लंदन की बेलमार्श जेल में प्रशिक्षण लिया है, जिससे वह अन्य कैदियों को अलकायदा के बारे समझाने में सक्षम हो गया है।

समाचार पत्र ने लिखा है कि हत्या के आरोप में वर्ष 2006 में जेल में बंद अबु हमजा ने जहां बेलमार्श जेल की अपनी कोठरी में अपने अनुयायियों को 'क्रांतिकारी उपदेश' दिए हैं, वहीं पेरिस मेट्रो में बम विस्फोट की साजिश रचने वाले अल्जीरियाई नेता राशिद रमदा ने बेलमार्श जेल में ही जुमे की नमाज का नेतृत्व किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+