दुर्घटना रोकने में मदद देने वालों को नौकरी देगा रेलवे : ममता
बनर्जी ने हुगली जिले के नारीकुल इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि दुर्घटना या नुकसान को रोकने में मदद देने वाले किसी भी रेलकर्मी को प्रोन्नत किया जाएगा।
बनर्जी ने कोलकाता से लगभग 60 किलोमीटर दूर तारकेश्वर-नारीकुल दोहरी लाइन की आधारशिला रखने के बाद कहा, "ग्रामीण हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। देश भर में रेलवे की सभी संपत्तियों की हिफाजत में मैं उनकी मदद चाहती हूं। जो भी व्यक्ति किसी दुर्घटना को रोकने में हमारी मदद के लिए आगे आएगा, हम उसे नौकरी प्रदान करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications